स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तराखंड का डंका, रुद्रपुर देश में नंबर-1, काशीपुर को भी मिला बड़ा सम्मान-Newsnetra
स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की रिपोर्ट जारी होने के साथ ही ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। रुद्रपुर को क्लीन हिमालय सिटी श्रेणी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मान दिया गया। बता दें कि 2011 की जनगणना के मुताबिक, रुद्रपुर की आबादी करीब 1.41 लाख थी, जो 2026 के अनुमान के अनुसार बढ़कर लगभग 2.09 लाख हो गई है







