By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बनाई पहचान, नेपाल को 5 टन निर्यात; अब 30 टन और विदेश भेजने की तैयारी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बनाई पहचान, नेपाल को 5 टन निर्यात; अब 30 टन और विदेश भेजने की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बनाई पहचान, नेपाल को 5 टन निर्यात; अब 30 टन और विदेश भेजने की तैयारी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/06/26 at 11:03 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
matasaya vakasa matara sarabha bhaganae 75139fd6bafcea69ffcc272cdf5b92e1
SHARE

उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बनाई पहचान, नेपाल को 5 टन निर्यात; अब 30 टन और विदेश भेजने की तैयारी-Newsnetra

उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पकड़ बना ली है। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार के सहयोग से नेपाल को पांच मीट्रिक टन मछलियां सप्लाई की हैं। आने वाले समय में राज्य से करीब 30 टन और मछलियों के निर्यात की तैयारी है। इसके अलावा निर्यात में तेजी के लिए मत्स्य विभाग प्रोसेसिंग यूनिट को भी तैयार कर रहा है।

यह जानकारी मत्स्य विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ के धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्र की तीन मत्स्य जीवी सहकारी समितियों ने ये मछलियां तैयार की थीं। इससे 33 मत्स्य पालकों को लगभग 23.50 लाख की आय हुई है। इसके लिए मत्स्य विभाग ने हार्वेस्टिंग, पैकेजिंग व परिवहन के लिए 5.40 लाख की गैप फंडिंग सहायता प्रदान की।
यूरोप के बाजार पर भी फोकस
कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने बताया कि दुबई में आयोजित गल्फ फूड एक्सपो के दौरान अंतरराष्ट्रीय खरीदारों एवं हितधारकों से स्थापित संपर्कों का यह सकारात्मक परिणाम है कि विभाग अब यूरोप, मध्य-पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य बाजारों में भी निर्यात की संभावनाओं पर कार्य कर रहा है। इस क्रम में आने वाले दिनों में करीब 30 टन मछली का निर्यात विदेशों में किए जाने की तैयारी की जा रही है।
प्रोसेसिंग यूनिट तैयार की जा रही
उन्होंने बताया कि चमोली, पिथौरागढ़ और सितारगंज के एक्वा फार्म में प्रोसेसिंग यूनिट को तैयार किया जा रहा है। जहां पर मछली की सफाई, उसकी बेहतर पैकिंग हो सकेगी। सितारगंज का एक्वा फार्म भी कुछ महीनों में तैयार हो जाएगा। मछली के कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी होगी, ऐसे में मत्स्य पालक के पास विकल्प होगा, जब उसे अच्छे दाम नहीं मिल रहे तो वह स्टोर कर ले और जब बेहतर रेट मिल रहे हो तो वह मछली की बिक्री कर सकें।
धामी सरकार की नीति से सकारात्मक परिवर्तन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खोलने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। इसके सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगे हैं। वर्ष 2024 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के साथ एमओयू किया गया, जिसके अंतर्गत अब तक 2.10 करोड़ की ट्राउट मछली की आपूर्ति की जा चुकी है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

मत्स्य पालकों की संख्या 15,657 पहुंची
मंत्री बहुगुणा ने बताया कि वर्ष 2022 तक जहां राज्य में मात्र 10,011 मत्स्य पालक थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 15,657 हो गई है। इनमें 3,584 महिला मत्स्य पालक शामिल हैं। मत्स्य उत्पादन वृद्धि दर वर्ष 2012-17 में जहां मात्र दो प्रतिशत थी, वह बढ़कर वर्ष 2022-26 में 11 प्रतिशत हो गई है। वर्ष 2026-27 में राज्य में 11,805 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन हुआ, जिसका मूल्य लगभग 165 करोड़ है। विभाग का बजट भी बढ़ा है। कहा कि नवीन ट्राउट प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना आदि के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। प्रेस वार्ता में निदेशक मत्स्य चंद्र सिंह धर्मशक्तू भी उपस्थित रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra

सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra

ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बनाई पहचान, नेपाल को 5 टन निर्यात; अब 30 टन और विदेश भेजने की तैयारी-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 4
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3
ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 2
देहरादून IT पार्क में विवाद, बुजुर्ग ने युवक के पेट में मारा चाकू; अस्पताल में भर्ती-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?