विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तरकाशी महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित-Newsnetra
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 5 जून 2026 को रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की नमामि गंगे समिति द्वारा महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।













सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर मधु थपलियाल द्वारा पर्यावरण शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात महाविद्यालय के पुस्तकालय परिसर में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर मधु थपलियाल द्वारा नमामि गंगे पत्रिका2025-26 का विमोचन भी किया गया।इस अवसर पर नमामि गंगे समिति से संयोजक डॉ मधु बहुगुणा,नोडल डॉ ममता ध्यानी, डॉ एमपीएस राणा, डॉ प्रदेव सिंह, डॉ नेहा गोस्वामी, श्रीमती पूजा,NSS एवं NCC के छात्र-छात्राएं, डॉ नीतू राज, डॉ शिवम राज चौहान,डॉ प्रवेंद्र सिंह,डॉ एमपीएस परमार,डॉ रमेश सिंह ,डॉ कैलाश रांगड,श्री राकेश चौधरी,श्री बड़ोनी,श्रीमती मनीषा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित गंगा स्वच्छता अभियान में भी महाविद्यालय नमामि गंगे समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। नगर के केदारघाट पर गंगा तटों पर यह वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नमामि गंगे समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यालयी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
सादर
प्रकाशनार्थ
🙏





