By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/30 at 9:23 AM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
feature image 1 1
SHARE

उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं-Newsnetra

मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के साथ चमोली में कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य के शेष जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इतना ही नहीं 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार भी हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो दो नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

आपदा प्रबंधन विभाग ने अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य के लिए येलो अलर्ट है। इसके दृष्टिगत सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब मौसम अथवा किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए। सचिव सुमन ने कहा कि संबंधित अधिकारी यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखें और परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक निर्णय लें।

मौसम संबंधी चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर विशेष सतर्कता और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए राहत, बचाव दलों को तैयार रखा जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों, जलधाराओं और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सावधानी बरतें।

किसी भी आपात स्थिति अथवा आपदा संबंधी घटना की सूचना तत्काल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1070 पर दें। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन प्रकाश चंद्र, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा, मोहित माथुर आदि उपस्थित रहे।

सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से बात कर आम जनता की सुरक्षा के लिए सभी सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उर्मिला सनावर को नहीं मिली राहत, जमानत पर अब 31 अक्टूबर को होगी सुनवाई-Newsnetra

लेखक गांव में अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव-2026 का भव्य समापन, 60 देशों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 30 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका-Newsnetra

देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, सात निर्माणों पर लगी सील-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Weather to take a turn for the worse in Uttarakhand; 'orange alert' issued for heavy rain in 5 districts, with winds expected to reach speeds of 40–50 km/h — Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 2 1
उर्मिला सनावर को नहीं मिली राहत, जमानत पर अब 31 अक्टूबर को होगी सुनवाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
feature image 4
लेखक गांव में अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव-2026 का भव्य समापन, 60 देशों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा सामाजिक October 30, 2026
Aaj ka Rashifal 30 October 2026
Aaj ka Rashifal 30 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image 10 3
उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ शिक्षा October 29, 2026
feature image 9 2
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, सात निर्माणों पर लगी सील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 8 4
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 सैंपल जांच के लिए भेजे; मिठाई की दुकानों को नोटिस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 29, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?