प्रधानमंत्री संग समुद्र तट पर योग: विशाखापत्तनम में नौसेना के 11,000 जवानों की भागीदारी-Newsnetra


11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम के आरके बीच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11,000 से अधिक नौसेना के जवानों व उनके परिजनों ने सामूहिक योग अभ्यास किया।
इस ऐतिहासिक आयोजन ने न केवल योग के महत्व को उजागर किया, बल्कि यह भी दिखाया कि भारतीय नौसेना न सिर्फ सीमाओं की रक्षा करती है, बल्कि आंतरिक संतुलन और स्वास्थ्य के प्रति भी उतनी ही सजग है।
योग सत्र नौसेना के जहाज़ों पर भी आयोजित किए गए, जो भारत के समुद्री सैनिकों के अनुशासन और समर्पण का प्रतीक बने।
#InternationalYogaDay2025 #PMModi #IndianNavy