बिहार निवासी युवक ने लगाई थी नदी में छलांग, तेज बहाव के बीच चट्टान पर फंसा; ग्राम प्रधान के साहसिक रेस्क्यू से बची जान-Newsnetra
बागेश्वर जिले के कपकोट के उत्तरौड़ा के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बिहार मूल के एक युवक ने अचानक उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी। नदी के तेज बहाव में बहने के बाद युवक जलधारा के बीचों-बीच एक पत्थर के सहारे अटक गया।
घटना को देखकर स्थानीय बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना उत्तरौड़ा के ग्राम प्रधान वीरेंद्र कपकोटी को दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान बिना देर किए मौके पर पहुंचे और उफनती नदी में उतरकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद घटना की जानकारी तुरंत कपकोट थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की।





