दोस्त से मिलने निकला था युवक, तीन दिन बाद पाषाण देवी मंदिर के पास झील में मिला शव-Newsnetra
तीन दिन से लापता 31 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के समीप झील से बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।
मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के पास झील में युवक का शव दिखाई देने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला
एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि बरामद शव की पहचान प्रकाश आर्या के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।




