राजकीय महाविद्यालय कमांद, टिहरी गढ़वाल में यूथ रेड क्रॉस इकाई कार्यक्रम का आयोजन-Newsnetra
राजकीय महाविद्यालय कमांद, टिहरी गढ़वाल में तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 के तृतीय सत्र में रेड क्रॉस इकाई के अंतर्गत कार्यक्रम संचालित हुआ।




कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक ने छात्र छात्राओं को रेड क्रॉस के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया और कहा कि”निस्वार्थ सेवा ही रेड क्रॉस का मूल मंत्र हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज के प्रति संवेदनशील एवं सहायक बनना है। कार्यक्रम में डॉ शेफाली शुक्ला एवं डॉ नीना शर्मा ने अपने अपने विचार व्यक्त किए कहा कि किस प्रकार मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शैफाली शुक्ला, डॉ राकेश मोहन नौटियाल, डॉ दीपक राणा, डॉ नीना शर्मा, योग प्रशिक्षक देवेश चंद्र एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।





