शिक्षक दिवस पर 19 शिक्षक होंगे शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित-Newsnetra
प्रदेश में शिक्षक दिवस पांच सितंबर को 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल है। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मंजूबाला को भी सम्मानित किया जाएगा।
जबकि माध्यमिक शिक्षा से पौड़ी गढ़वाल के नरेंद्र सिंह नेगी, चमोली के डा.सुमन ध्यानी शर्मा, देहरादून के डॉ.अतुल कुमार श्रीवास्तव, हरिद्वार के कमलेश पंवार, चंपावत के नवीन चंद्र पंत व नैनीताल के विशन सिंह मेहता को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, प्रशिक्षण संस्थान से उत्तरकाशी के डॉ.सुबोध सिंह बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे।




