By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: 38वें राष्ट्रीय खेल: खेलों के साथ राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संगम का उत्सव-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > 38वें राष्ट्रीय खेल: खेलों के साथ राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संगम का उत्सव-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरस्पोर्ट न्यूज

38वें राष्ट्रीय खेल: खेलों के साथ राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संगम का उत्सव-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/02/14 at 9:42 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
FB IMG 1739549423558
SHARE

38वें राष्ट्रीय खेल: खेलों के साथ राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संगम का उत्सव-Newsnetra

38वें राष्ट्रीय खेल राष्ट्रीय एकता का उत्सव, जहां संस्कृतियां आपस में घुल-मिल गईं। उत्तराखण्ड की वादियों में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल न केवल खेल प्रतिभाओं के प्रदर्शन का मंच बने, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मेलजोल के जीवंत उदाहरण भी बने। देशभर से आए 10,000 से अधिक खिलाड़ी, कोच और अधिकारी यहां न केवल प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों से परिचित होकर एक नई पहचान बना रहे हैं।

यह आयोजन भारतीय विविधता के बीच एकता का उत्सव बन गया है, जहां भाषा, परंपराओं और खानपान की दीवारें टूट गई हैं और सब एक बड़े परिवार की तरह जुड़ गए हैं। नाश्ते की टेबल पर दक्षिण भारत के वड़ा सांभर के साथ उत्तराखण्डी झोली-भात और पंजाबी राजमा एक साथ परोसे जा रहे हैं। महाराष्ट्र, असम और केरल के खिलाड़ी एक ही टेबल पर बैठकर नए स्वादों का अनुभव कर रहे हैं। भोजन के दौरान वे अपने-अपने राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों के बारे में चर्चा करते हैं, जिससे एक अनोखा सांस्कृतिक आदान-प्रदान हो रहा है।

खेलों से परे, रिश्तों की डोर मजबूत हुई मैदान पर भले ही खिलाड़ी अपने-अपने राज्यों के लिए खेल रहे हों, लेकिन मैदान के बाहर दोस्ती और आपसी भाईचारे की अनगिनत कहानियां बन रही हैं। बैडमिंटन कोर्ट पर एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे खिलाड़ी, शाम को फैन पार्क में साथ बैठकर हंसी-मजाक करते दिखते हैं। हमने एक ऐसा भावनात्मक क्षण भी देखा, जो इन खेलों की आत्मा को दर्शाता है। डाइनिंग हॉल में काम करने वाले एक वॉलंटियर की कुछ खिलाड़ियों से गहरी दोस्ती हो गई थी। जब उन खिलाड़ियों का खेल समाप्त हुआ और वे वापस लौटने लगे, तो विदाई का पल भावुक कर देने वाला था। वॉलंटियर ने उन्हें गले लगाया, उनकी आंखों में आंसू थे, और खिलाड़ी भी इस पल को जीभरकर महसूस कर रहे थे। यह सिर्फ एक औपचारिक विदाई नहीं थी, बल्कि उन रिश्तों की निशानी थी, जो इन खेलों ने बनाए।

फैन पार्क में लोकनृत्य और संगीत के सुरों से जुड़ा भारत हर शाम फैन पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी और अधिकारी न केवल दर्शक बनकर, बल्कि कलाकार बनकर भी शामिल हो रहे हैं। जब उत्तराखण्ड के कलाकारों ने झोड़ा की प्रस्तुति दी, तो महाराष्ट्र, बंगाल और केरल के खिलाड़ियों ने भी कदम से कदम मिला दिया। इसके बाद जब भांगड़ा की धुन बजी, तो फैन पार्क पंजाबी जोश से गूंज उठा। तमिलनाडु और असम के खिलाड़ी भी ढोल की थाप पर झूमने लगे। यह वही क्षण था, जब लगा कि भारत की विविध संस्कृतियां एक-दूसरे में घुल-मिल रही हैं, एक नई ऊर्जा, एक नई पहचान बना रही हैं।

खिलाड़ी केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपराओं को भी करीब से देख रहे हैं। कुछ खिलाड़ी स्थानीय बाजारों से पहाड़ी टोपी और पारंपरिक वस्त्र खरीद रहे हैं, तो कुछ गंगा आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव कर रहे हैं। उत्तराखंड के स्थानीय व्यंजन भी खिलाड़ियों को खूब पसंद आ रहे हैं।

राष्ट्रीय एकता की मिसाल बना यह आयोजन 38वें राष्ट्रीय खेल ने यह साबित कर दिया है कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जहां संस्कृतियां आपस में मिलती हैं, दोस्ती के नए रिश्ते बनते हैं और देश की एकता को और अधिक मजबूती मिलती है। यह आयोजन न केवल पदकों तक सीमित रहेगा, बल्कि यहां बने नए रिश्ते, आपसी समझ और सांस्कृतिक जुड़ाव भारत की विविधता में एकता के भाव को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उत्तराखण्ड की धरती पर हुआ यह आयोजन आने वाले वर्षों तक खेलों के जरिए राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देता रहेगा।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही BJP-Newsnetra

जेनी ने असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से की मुलाकात, हरक सिंह रावत पर लगाए गए आरोपों को बताया निंदनीय-Newsnetra

गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में बिक रही नौकरियां, बिना टेंडर चहेतों को मिल रहे काम-Newsnetra

उत्तराखंड भाषा संस्थान को 26 साल बाद भी नहीं मिला अपना भवन, गैरसैंण से देहरादून तक सिर्फ जमीन की तलाश!-Newsnetra

औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! 2018 के बाद बर्फीले खेलों की तैयारी, 20 नवंबर से 700 KM साइकिल चैलेंज-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 38वें राष्ट्रीय खेल, newsnetra, खेलों के साथ राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संगम का उत्सव
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 35
जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही BJP-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 34
जेनी ने असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से की मुलाकात, हरक सिंह रावत पर लगाए गए आरोपों को बताया निंदनीय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 33
गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में बिक रही नौकरियां, बिना टेंडर चहेतों को मिल रहे काम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 32
उत्तराखंड भाषा संस्थान को 26 साल बाद भी नहीं मिला अपना भवन, गैरसैंण से देहरादून तक सिर्फ जमीन की तलाश!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 31
औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! 2018 के बाद बर्फीले खेलों की तैयारी, 20 नवंबर से 700 KM साइकिल चैलेंज-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 11, 2026
feature image 30 1
45 सीटें जीतना कांग्रेस का लक्ष्य, मुख्यमंत्री कौन बनेगा फैसला राहुल गांधी करेंगे: हरीश रावत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?