देव संस्कृति विश्वविद्यालय में 46वां ज्ञान दीक्षा संस्कार समारोह, नितिन गडकरी ने दिया आत्मउन्नति और चरित्र निर्माण का संदेश-Newsnetra
देव संस्कृति विश्वविद्यालय (देसंविवि) शांतिकुंज में सोमवार को 46वां ज्ञान दीक्षा संस्कार समारोह हुआ। इसमें सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
शांतिकुंज उप डाकघर का स्वर्ण जयंती
समारोह के दौरान शांतिकुंज उप डाकघर के स्वर्ण जयंती पर एक विशेष पिक्टोरियल स्टांप का विमोचन हुआ। यह स्टांप उप डाकघर की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। इसमें युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के समाधि स्थल का चित्र अंकित है। भारतीय डाक विभाग की ओर से जारी यह स्टांप शांतिकुंज के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय योगदान का सम्मान है। इस दौरान निदेशक डाक सेवाएं दिनेश कुमार मिस्त्री, शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, कुलसचिव बलदाउ देवांगन और प्रवर अधीक्षक डाकघर सचिन चौबे आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे





