By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Banaras Hindu University में प्रशिक्षण लेंगे उत्तराखंड के 50 शिक्षक, उच्च शिक्षा में होगा बड़ा बदलाव-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Banaras Hindu University में प्रशिक्षण लेंगे उत्तराखंड के 50 शिक्षक, उच्च शिक्षा में होगा बड़ा बदलाव-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

Banaras Hindu University में प्रशिक्षण लेंगे उत्तराखंड के 50 शिक्षक, उच्च शिक्षा में होगा बड़ा बदलाव-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/03/21 at 7:18 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20250728 WA002219
SHARE

Banaras Hindu University में प्रशिक्षण लेंगे उत्तराखंड के 50 शिक्षक, उच्च शिक्षा में होगा बड़ा बदलाव-Newsnetra

देहरादून
उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के तहत प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में विज्ञान वर्ग में नव नियुक्त 50 शिक्षकों को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी (बीएचयू) में विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। आगामी 23 मार्च से आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण में शिक्षकों को शिक्षण तकनीकों तथा आधुनिक शोध पद्धतियों के गुर सिखाये जायेंगे। उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के 35 सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों को भी बीएचयू में ट्रेनिंग चल रही है, जहां पर वह आधुनिक पुस्कालय व्यवस्था का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उच्च शिक्षा में गुणवत्ता उन्नयन के दृष्टिगत राजकीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध व नवाचारात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जा सके। योजना के तहत इस बार राजकीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों विज्ञान वर्ग में नव नियुक्त 50 शिक्षक बीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आगामी 23 मार्च से 19 अप्रैल तक बीएचयू में विशेष फोकस्ड ट्रेनिंग एंड इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें इन शिक्षकों को उच्च शिक्षा के आधुनिक मानकों, शिक्षण तकनीकों, शोध पद्धतियों एवं शैक्षणिक प्रशासन के गुर सिखाये जायेंगे, जिससे वह अपने शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापरक बना सके और अपने-अपने महाविद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण विकसित कर छात्रों में शोध प्रवृत्ति को बढ़ा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न विशेषज्ञों एवं बीएचयू के प्रख्यात शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण सत्रों में व्याख्यान दिये जायेंगे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्द्धन प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के 35 सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों का भी बीएचयू में प्रशिक्षण चल रहा है। उन्होंने बताया कि 09 मार्च से 22 मार्च से चलने वाले 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों को पुस्तकालय प्रणाली के आधुनिक आयामों के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान डिजिटल एक्सेस, ई-लाइब्रेरी, सूचना प्रबंधन तथा पुस्तकालय के नवीन तकनीकी पहलुओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों को इन विषयों के सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के तहत सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों को बीएचयू के विभिन्न पुस्तकालयों के साथ-साथ केन्द्रीय उच्च तब्बती शिक्षा संस्थान तथा नागरीप्रचारिणी सभा वाराणसी सहित अन्य प्रमुख संस्थानों के पुस्तकालयों का भी भ्रमण किया। जहां पर उन्हें पुस्तकालय प्रबंधन, डिजिटलीकरण और संसाधनों के प्रभावी उपयोग की आधुनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।

बयान-
राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्द्धन प्रशिक्षण योजना के तहत शिक्षकों को देश के उत्कृष्ट संस्थानों में एक्सपोजर विजिट व प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत शिक्षकों को विभिन्न संस्थानों प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में विज्ञान वर्ग के नवनियुक्त 50 शिक्षकों को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आगामी 23 मार्च से प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिक्षकों के एक्सपोजर व प्रशिक्षण का निश्चित तौर पर प्रदेश के शिक्षण संस्थाओं में सकारात्मक प्रभाव दिखायी देगा।- *डा. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra

Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 9 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Banaras Hindu University में प्रशिक्षण लेंगे उत्तराखंड के 50 शिक्षक, newsnetra, उच्च शिक्षा में होगा बड़ा बदलाव
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

ALLO
हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
sdf
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Capture
Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 9, 2026
Aaj ka Rashifal 9 October 2026
Aaj ka Rashifal 9 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
img 1491
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 8, 2026
img 1490
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?