By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड के 840 विद्यालय जुड़ेंगे वर्चुअल क्लास नेटवर्क से, 11 अक्टूबर को सीएम धामी करेंगे शुभारंभ-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड के 840 विद्यालय जुड़ेंगे वर्चुअल क्लास नेटवर्क से, 11 अक्टूबर को सीएम धामी करेंगे शुभारंभ-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरशिक्षा

उत्तराखंड के 840 विद्यालय जुड़ेंगे वर्चुअल क्लास नेटवर्क से, 11 अक्टूबर को सीएम धामी करेंगे शुभारंभ-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/10 at 11:42 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20250728 WA0024 1 1
SHARE

उत्तराखंड के 840 विद्यालय जुड़ेंगे वर्चुअल क्लास नेटवर्क से, 11 अक्टूबर को सीएम धामी करेंगे शुभारंभ-Newsnetra

देहरादून,

सूबे के 840 राजकीय विद्यालय वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ेंगे। जिससे इन विद्यालयों में हाईब्रिड मोड़ के तहत वर्चुअल और स्मार्ट क्लास दोनों का संचालन किया जायेगा। इस अभिनव पहल का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 11 अक्टूबर (शनिवार) को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा स्थित आईसीटी लैब से करेंगे। शुभारम्भ कार्यक्रम की पुख्ता तैयारियों के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के सुधार के लिए कई कदम उठा रही है। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिये जहां शिक्षा का डिजिटलीकरण किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की कमी दूर की जा रही है। इसके अलावा स्कूलों को साधन सम्पन्न भी बनाया जा रहा है। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश के नौनिहालों को उच्च स्तरीय व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करने के लिये सरकार ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। जिसके तहत राज्य के 840 राजकीय विद्यालयों को वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जोड़ा गया है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 11 अक्टूबर (शनिवार) को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा स्थित आईसीटी लैब से करेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि योजना के शुभारम्भ अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति विद्यालयों में सुनिश्चित करने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगमों के मेयर व निकायों के अध्यक्ष सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि इस अभिनव पहल के तहत इन विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में शिक्षण व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत वर्चुअल और स्मार्ट क्लास दोनों माध्यमों में कक्षाओं का संचालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में डिजिटल प्रसारण हेतु भारत सरकार की आईसीटी योजना के तहत राजीव गांधी नवोदय विद्यालय रायपुर में दो केन्द्रीय स्टूडियो का निर्माण किया गया है। जिनके माध्यम से कक्षाओं का सजीव प्रसारण किया जायेगा। इस दौरान छात्र-शिक्षक के मध्य दो तरफा संवाद भी हो सकेगा। डॉ. रावत ने बताया कि विद्यालयों के वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ने से सीमांत एवं अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक भी आधुनिक शिक्षण सुविधाएं पहुंच सकेंगी और उनकी सीखने की क्षमता में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि वर्चुअल क्लास नेटवर्क का परीक्षण कर लिया गया है, अब सभी विद्यालयों में कक्षा का सजीव प्रसारण हो सकेगा, साथ ही विभाग द्वारा शुरू किये गये ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण भी इसी के माध्यम से विद्यालयों में किया जाएगा।

*बॉक्स*
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक जनपद में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये विद्यालयों को वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जोड़ा गया है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद के 71 विद्यालय, बागेश्वर 29, चमोली 68, चम्पावत 54, देहरादून, 55, हरिद्वार 53, नैनीताल 64, पौड़ी 103, पिथौरागढ़ 80, रूद्रप्रयाग 53, टिहरी 120, ऊधमसिंह नगर 51 तथा उत्तरकाशी में 39 विद्यालयों को वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जोड़ा गया है।

*बयान-*
प्रदेशभर के 840 विद्यालयों को वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। यह पहल न केवल नवाचारपूर्ण है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रत्येक नौनिहाल तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। शिक्षा की समान पहुंच सुनिश्चित करने की यह पहल निश्चित रूप से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अलकनंदा नदी में बहे छात्र अक्षत वर्मा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, बारिश और बढ़ते जलस्तर से रेस्क्यू अभियान प्रभावित-Newsnetra

उत्तराखंड में डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो का धंधा बेनकाब, STF ने किशोर को पकड़ा; 100 से ज्यादा वीडियो बरामद-Newsnetra

हरीश रावत का खानपुर से चुनाव लड़ने का मन! उमेश कुमार और चैंपियन से पुराना हिसाब करेंगे बराबर ?-Newsnetra

उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, धारचूला-पौड़ी में करेंगे जनसभा!-Newsnetra

उत्तराखंड में बर्फबारी से बदला मौसम, बदरीनाथ-केदारनाथ से गंगोत्री तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बढ़ी ठंड-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 11 अक्टूबर को सीएम धामी करेंगे शुभारंभ, newsnetra, उत्तराखंड के 840 विद्यालय जुड़ेंगे वर्चुअल क्लास नेटवर्क से
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

saraca abhayana jara a79956fe9560861ccb7e8e5f7b0bc7ec
अलकनंदा नदी में बहे छात्र अक्षत वर्मा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, बारिश और बढ़ते जलस्तर से रेस्क्यू अभियान प्रभावित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
उत्तराखंड में डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो का धंधा बेनकाब, STF ने किशोर को पकड़ा; 100 से ज्यादा वीडियो बरामद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 29, 2026
हरीश रावत का खानपुर से चुनाव लड़ने का मन! उमेश कुमार और चैंपियन से पुराना हिसाब करेंगे बराबर ?-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 29, 2026
feature image 8 3
उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, धारचूला-पौड़ी में करेंगे जनसभा!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 29, 2026
feature image 6 4
उत्तराखंड में बर्फबारी से बदला मौसम, बदरीनाथ-केदारनाथ से गंगोत्री तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बढ़ी ठंड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 29, 2026
feature image 5 4
करवा चौथ 2026 पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कर्मचारियों को आज मिलेगी छुट्टी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?