उत्तराखंड में डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो का धंधा बेनकाब, STF ने किशोर को पकड़ा; 100 से ज्यादा वीडियो बरामद-Newsnetra
एसटीएफ ने डार्क वेब पर बच्चों की अश्लील वीडियो से कमाई करने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर के आधार पर नैनीताल निवासी एक किशोर को पकड़ा है। उसके मोबाइल और लैपटॉप से 100 वीडियो बरामद हुई हैं। इन वीडियो में कुछ में उसने एआई से बदलाव किए हैं। जबकि, कई वीडियो में वह खुद भी बच्चों के साथ दिख रहा है।
इनमें पांच प्राथमिकियां हल्द्वानी में दर्ज हैं। एसटीएफ और साइबर पुलिस ने इन प्राथमिकियों की विवेचना के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए जो बेहद चौंकाने वाले थे। इसमें नैनीताल का एक किशोर बच्चों की अश्लील वीडियो के धंधे में लिप्त होने के संकेत मिल रहे थे। इस आधार पर जांच तेज की गई और उसे बुधवार को पकड़ लिया गया।
वहां मांग आती है कि उन्हें बच्चों की वीडियो चाहिए। इसके बाद वह अपने साथ के बच्चों की वीडियो बनाकर डार्क वेब पर अपलोड करता था। इसके बदले उसे अच्छी खासी रकम भी मिलती थी। आईजी ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। उसके कुछ और स्थानीय साथियों के भी इस धंधे में लिप्त होने की आशंका है। लिहाजा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एसटीएफ को विवेचना करने के निर्देश दिए गए हैं






