उत्तरकाशी में युवा महोत्सव की धूम गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने किया जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ-Newsnetra
जनपद उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में दो दिवसीय जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने दीप जलाकर किया शुभारंभ किया राज्य सरकार के द्वारा युवा कल्याण विभाग के निमित्त युवाओं को सांस्कृतिक नृत्य, लोक गीत, लोक कलाकारी, एकांकी नाटक जेसे प्रतिभाओ से जनपद के सभी ब्लाको के बालक बालिकाओं द्वारा कला प्रस्तुति दिखाई जाएगी, जिसमे युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहन किया जा रहा है , प्रथम द्वितीय विजेता टीम को प्रोत्साहन हेतु पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम देहरादून में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी
आज युवा महोत्सव के पहले दिन उत्तरकाशी जनपद की सभी तहसीलों के युवाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया
















