By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान: “उड़ान” योजना के तहत चार नई हेली सेवाओं का शुभारंभ-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान: “उड़ान” योजना के तहत चार नई हेली सेवाओं का शुभारंभ-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटनराजनीती

उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान: “उड़ान” योजना के तहत चार नई हेली सेवाओं का शुभारंभ-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/03/11 at 8:34 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
FB IMG 1741690372918
SHARE

उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान: “उड़ान” योजना के तहत चार नई हेली सेवाओं का शुभारंभ-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इन सेवाओं के जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर, मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “उड़ान” योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिकी को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे।  हेली सेवा की शुरुआत से अब इन क्षेत्रों की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद लेने वाले पर्यटक यहां और भी आसानी से पहुँच सकेंगे।

fb img 17416903791264415869067614817967
fb img 17416903760681598225392201253563



मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से इन स्थानों पर पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग 8 से 10 घंटे लगते हैं, इस सेवा के प्रारंभ होने से यह यात्रा करीब 1 घंटे में  तय हो जाएगी। आपात स्थिति में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बहुत सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी को भी हवाई यात्रा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से उड़ान योजना प्रारंभ की थी। इस योजना ने प्रदेश में हवाई संपर्क को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

जिसके अंतर्गत राज्य के कई हिस्सों में हवाई पट्टियों और हेलीपोर्ट्स का विकास किया गया है। राज्य में 18 हेलीपोर्ट्स से हेली सेवाओं के संचालन की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिनमें से अब तक 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं सफलतापूर्वक प्रारंभ की जा चुकी हैं। इन हेली सेवाओं से अब तक गौचर, श्रीनगर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, मुन्स्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत और अल्मोड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सफलतापूर्वक जोड़ा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि हेली सेवाएं राज्य में न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि दैवीय आपदा के समय राज्य के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए भी एक जीवनरेखा के रूप में भी कार्य करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में हवाई संपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के लिए घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखण्ड को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के लिए भी लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने इन हेली सेवाओं के शुभारंभ के अवसर पर इनसे यात्रा करने वाले लोगों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत भी की। सबंधित क्षेत्रों के विधायकगणों, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने इन सेवाओं का शुभारंभ करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, श्री बृज भूषण गैरोला, मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री सचिन कुर्वे, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी युकाडा श्रीमती सोनिका, वर्चुअल माध्यम से विधायक श्री सुरेश गड़िया, श्रीमती पार्वती दास, श्री राम सिंह कैड़ा एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

देहरादून से मसूरी की हेली सेवा उत्तराखण्ड हवाई सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही है, जबकि शेष तीन हेली सेवाएं केंद्र सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही हैं। देहरादून – मसूरी के बीच पांच सीटर, जबकि शेष जगहों के लिए सात सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं देगा। देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल और हल्द्वानी से बागेश्वर की हेली सेवा सप्ताह में सातों दिन और दिन में दो बार संचालित होगी। जबकि मसूरी देहरादून हेली सेवा पहले माह में प्रतिदिन एक उड़ान भरेगी। 

देहरादून–नैनीताल हवाई सेवा का किराया ₹4,500 प्रति यात्री है तथा इसका समय देहरादून से सुबह 8:15 व दोपहर- 2:25 बजे और नैनीताल से सुबह 9:10, दोपहर 3:20 बजे है।

देहरादून – बागेश्वर हवाई सेवा का किराया ₹4,000 प्रति यात्री तथा इसका समय देहरादून से सुबह 10:20  व दोपहर 12:30 बजे एवं बागेश्वर से सुबह 11:10 व दोपहर- 01:20 बजे है

हल्द्वानी – बागेश्वर हवाई सेवा का किराया ₹3,500 प्रति यात्री है तथा इसका समय हल्द्वानी से सुबह 08:30, दोपहर- 02:45 बजे एवं बागेश्वर से सुबह 09:00, दोपहर- 03:00 बजे है इसके साथ ही देहरादून – मसूरी हवाई सेवा का किराया ₹2,578 प्रति यात्री है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra

एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-Newsnetra

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, उच्चतम ग्राउंडिंग अनुपात पर राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान-Newsnetra

हरदा की राजनीतिक सक्रियता पर कांग्रेस में हलचल, प्रभारी कुमारी सैलजा ने पत्र लिखकर याद दिलाया पार्टी प्रोटोकॉल-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान: "उड़ान" योजना के तहत चार नई हेली सेवाओं का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1377
देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 5, 2026
img 1366
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 5, 2026
img 1363
एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 5, 2026
img 1362
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, उच्चतम ग्राउंडिंग अनुपात पर राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 5, 2026
rfesoknfsdnkofd
हरदा की राजनीतिक सक्रियता पर कांग्रेस में हलचल, प्रभारी कुमारी सैलजा ने पत्र लिखकर याद दिलाया पार्टी प्रोटोकॉल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
1200 675 27791032 thumbnail 16x9
हरिद्वार में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो समेत 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?