By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोरूबा में डीएम सविन बंसल का निरीक्षण, छात्राओं के लिए दी कई बड़ी सौगातें-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोरूबा में डीएम सविन बंसल का निरीक्षण, छात्राओं के लिए दी कई बड़ी सौगातें-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

देहरादून: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोरूबा में डीएम सविन बंसल का निरीक्षण, छात्राओं के लिए दी कई बड़ी सौगातें-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/08/01 at 10:44 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20250801 WA0127
SHARE

देहरादून: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोरूबा में डीएम सविन बंसल का निरीक्षण, छात्राओं के लिए दी कई बड़ी सौगातें-Newsnetra

सीएम के निर्देश पर डीएम का दूर दराज आवासीय विद्यालयों की निरीक्षण श्रृखला में केजीबीवी त्यूनी पश्चात, केजीबीवी कोरूबा का भ्रमण, परीक्षण, बेहतरीन करने का प्रयास;

कस्तूरबा गांधी विद्यालय कोरूबा की संवरेगी तस्वीर, छात्राओं को बेहतर शिक्षा, खेल मैदान, रहन सहन सहित मिलेगा सुरक्षित वातावरण।

योग प्रशिक्षक, कम्प्यूटर टीचर, सुरक्षा गार्ड, सफाई कार्मिकों के पद पर होगी लोकल महिलाओं की तैनाती,

img 20250801 wa0116 17526889530288440528
img 20250801 wa0117371924529350446165
img 20250801 wa0118149686696490120436
img 20250801 wa01267899537183705825829
img 20250801 wa01273688893185053521016
img 20250801 wa01248000072318898960429
img 20250801 wa01285349159162463899164
img 20250801 wa01314665629459610493122
img 20250801 wa01164249230471043634291

डीएम के निर्देश पर, डिजिटल पठन-पाठन के लिए जल्द बनेगा स्मार्ट क्लास रूम, वाईफाई, 10 कंप्यूटर, इन्वर्टर व 150 स्टडी टेबल मौके पर स्वीकृत

स्कूल परिसर में लगेगे 10 सीसीटीवी, परिसर की बार्बेड वायर से होगी बाउंड्री, बालिकाओं की सुरक्षा सर्वाेपरि-डीएम।

आवासीय सुविधा के लिए 07 वाटर गीजर, 04 वाशिंग मशीन, 01 फ्रीजर, 150 डाइनिंग फर्नीचर, रोटी मेकर मशीन भी।

प्रार्थना सभा और खेल के लिए विद्यालय के मैदान को होगा समतलीकरण, सभी 143 बालिकाओं को ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स शूज भी,

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

स्वास्थ्य जांच के लिए आरबीएसके टीम को प्रत्येक माह स्कूल विजिट करने और स्वास्थ्य विभाग को हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश।*

*विद्यालय परिसर में पानी की समस्या होगी दूर, डीएम ने जल संस्थान को नई पेयजल लाइन निर्माण के दिए निर्देश।*

*देहरादून,
जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासखंड कालसी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरूबा का स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय में शैक्षिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। कोरूबा में 150 की क्षमता के सापेक्ष वर्तमान में 143 बालिकाएं पढ़ रही है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोरूबा में योग प्रशिक्षक, कम्प्यूटर टीचर, स्कूल में सुरक्षा गार्ड और सफाई कार्मिक की आवश्यकता पर जिलाधिकारी ने आसपास के गांव से लोकल महिलाओं की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। कहा कि जिला योजना से कार्मिकों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा। इससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।

विद्यालय परिसर में बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने बार्बेड वायर से बाउंड्री कराने और खेल मैदान के समतलीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को शीघ्र आंगणन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालय परिसर में 10 सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने को कहा।

विद्यालय में बालिकाओं के डिजिटल पठन पाठन के लिए जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास रूम बनाने, वाईफाई सुविधा, 10 कम्प्यूटर, विद्युत इन्वर्टर, प्रत्येक बालिका के लिए स्कूल को 150 स्टडी टेबल क्रय करने के निर्देश दिए। वही आवासीय सुविधा के लिए 07 वाटर गीजर, 04 वाशिंग मशीन, 01 फ्रीजर, 150 डाइनिंग फर्नीचर, एक रोटी मेकर मशीन क्रय करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को जिला योजना और प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में पेयजल की बडी समस्या पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल पेयजल योजना हेतु आगणन तैयार करने के निर्देश दिए।

बालिकाओं की ड्रेस के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाली सभी 143 बालिकाओं के लिए ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स शूज क्रय करने के लिए भी विद्यालय को धनराशि दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कोरूबा स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आरबीएसके टीम को प्रत्येक माह विजिट करने और स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में कक्षाकक्ष, लाइब्रेरी प्रयोगशाला, आवास, शौचालय, रसोई आदि व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं द्वारा सेल्फ आजीविका के लिए तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की सराहना करते हुए बालिकाओं को प्रेरित किया।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोरूबा के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमके शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य उर्मिला धीमान सहित लोनिवि, जल संस्थान, समाज कल्याण आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra

दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें-Newsnetra

देहरादून: विकासनगर के बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय-Newsnetra

देहरादून में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को नोटिस; अगले आदेश तक निर्माण पर रोक-Newsnetra

पटेलनगर में किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, छात्राओं के लिए दी कई बड़ी सौगातें, देहरादून: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोरूबा में डीएम सविन बंसल का निरीक्षण
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 29
अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 28
दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 23, 2026
feature image 27
देहरादून: विकासनगर के बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 23, 2026
feature image 25
देहरादून में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को नोटिस; अगले आदेश तक निर्माण पर रोक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 24 1
पटेलनगर में किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 24
राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 23, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?