अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार को उर्मिला सनावर कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने नार्को टेस्ट कराने की मांग करते हुए कहा कि उनका नार्को टेस्ट हुआ तो अंकिता भंडारी, नीलम और अंकित हत्याकांड समेत कई मामलों से जुड़े राज सामने आ सकते हैं। उन्होंने पूरे मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग भी की।
उर्मिला ने अंकित की मौत को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि अंकित को सुरेश राठौड़ का नौकर बताया जाता था और उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंककर मार दिया गया था। उन्होंने नार्को टेस्ट के जरिए इस मामले समेत अन्य हत्याकांडों का पर्दाफाश होने की बात कही।
उर्मिला सनावर के इन बयानों के बाद मामले ने एक बार फिर चर्चा पकड़ ली है। उनके आरोपों और नार्को टेस्ट की मांग पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।






