हरिद्वार में जंगली जानवरों की दस्तक: हाथियों की चहल-कदमी और शोरूम में अजगर की दहशत-Newsnetra
हरिद्वार जिले के ग्रामीण और आसपास के इलाकों में लगातार जंगली जानवरों की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ है।
जगदीशपुर की पॉस कालोनी में हाथियों की चहल-कदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं।
वहीं दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मारुति शोरूम में अजगर निकल आया, जिसे देख कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम हरकत में आई और काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया।
साथ ही मारुति शोरूम से अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।
लगातार बारिश के बाद जंगली जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं, जो वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।





