By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: पंचायती राज मंत्री ने जल्द कूड़ा मुक्त ऐप बनाने के दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > पंचायती राज मंत्री ने जल्द कूड़ा मुक्त ऐप बनाने के दिये निर्देश
उत्तराखंड

पंचायती राज मंत्री ने जल्द कूड़ा मुक्त ऐप बनाने के दिये निर्देश

News Netra
Last updated: 2023/07/31 at 12:12 PM
News Netra
Share
7 Min Read
IMG 20230731 WA0015
SHARE

देहरादून से संवाददाता मनीता रावत : आज पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज द्वारा निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी जिसमें सभी जनपदों के जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारीगण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे। मंत्री द्वारा अवगत कराया कि पी0डब्लू विभाग में गड्ढा मुक्त ऐप बनाया गया है, जिससे यदि कहीं पर भी सड़क पर गड़ढ़ा हो तो उनकी फोटो लेकर विभाग को भेजी जाती है तथा विभाग द्वारा उस पर त्वरित कार्यवाही की जाती है।

इसी तर्ज पर पंचायती राज विभाग में कूड़ा मुक्त ऐप बनाए जाने के निर्देश दिए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी कूड़ा होने की दशा में उसकी सूचना फोटो के माध्यम से विभाग तक पहुंच सके एवं कूड़े का निस्तारण किया जा सके। मंत्री द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कुछ दिनों पूर्व जनपद हरिद्वार के भ्रमण के दौरान उन्हें जनपद हरिद्वार में कहीं भी सफाई नजर नहीं आयी एवं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए जो कि बेहद निराशाजनक है।

मंत्री द्वारा कड़े निर्देश दिए कि उनके एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा कभी भी किसी भी जनपद का औचक निरीक्षण किया जा सकता है तथा अगर किसी जनपद में साफ-सफाई न होना एवं कूड़ा आदि दिखाई दिया तो सम्बन्धित जनपद के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

विभागीय अधिकारियों द्वारा मंत्री को अवगत कराया कि पंचायतों में कार्मिकों के पद कम होने के कारण कार्यों में तेजी नहीं आ पा रही है तथा विभाग के ढांचे से मंत्री को अवगत कराया, जिसके क्रम में मंत्री द्वारा शीघ्र विभागीय ढांचे का पुनर्गठन किए जाने का प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश दिए।

मंत्री द्वारा पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय की स्थिति की समीक्षा करते हुए जनपद स्तरीय समस्त अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए व्यय बढाए जाने के निर्देश दिए साथ ही यह भी कहा कि पूर्व में भी कम व्यय होने की वजह से भारत सरकार द्वारा द्वितीय किस्त बड़ी मुश्किल से दी गयी थी, अगर भविष्य में पुनः ऐसी स्थिति आयी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी साथ ही यह निर्देश दिए कि जनपद के मा० प्रमुख / अध्यक्षों एवं अधिकारियों को मंत्री के हस्ताक्षर से व्यय में वृद्धि किए जाने हेतु पत्र प्रेषित करें।

मंत्री द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पंचायतों में नए स्रोत Tab किये हैं अथवा नहीं यह सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। सचिव पंचायती राज द्वारा यह अवगत कराया गया कि कॉम्पेक्टर के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि राज्य में ब्लाक स्तर पर कॉम्पेक्टर स्थापित किये जा चुके हैं तथा कुछ विकास खण्डों में कॉम्पेक्टर का संचालन भी शुरू हो चुका है। जिस पर मंत्री ने निर्देश दिए कि कॉम्पेक्टर का संचालन हेतु ऐसे कार्मिक रखे जाएं जोकि कुशल हों तथा मशीन का Safety audit भी कराया जाए।

सचिव पंचायती राज द्वारा अवगत कराया गया कि भारत सरकार द्वारा “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत पंचायत स्तरीय कार्यक्रम एवं पंचायत से विकास खण्ड से दिल्ली कर्तव्य पथ तक मिट्टी यात्रा आयोजित की जानी है।

उक्त अभियान के अन्तर्गत “Sila- Phalakam”, “Panch Pran Pledge & Selfie”, “Vasudha Vandana”, Veeron Ka Vandahan” and “Flag Hosting & RashtraGaan” कार्यक्रम समाहित है, जो दिनांक 09 अगस्त से 30 अगस्त, 2023 तक प्रस्तावित है। जिसके अन्तर्गत शिला फलकम की स्थापना – प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के किनारे अमृत सरोवर न होने पर किसी अन्य जल निकाय पर अथवा दोनों के न होने पर पंचायत कार्यालय, स्कूल. खेल मैदान अथवा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर स्मारक पट्टिका की स्थापना की जानी है। मंत्री द्वारा निर्देश दिये गये कि किसी भी बलिदानी / शहादत सैनिक / रक्षा कर्मियों का नाम स्मारक पट्टिका में अंकित होने से छोडा न जाए।

सचिव द्वारा मंत्री को अवगत कराया गया कि पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशानुसार पंचायत भवन निर्माण हेतु schedule तैयार किया जा चुका है। जिस पर मंत्री द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि schedule के अनुसार ही समस्त कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही भविष्य में बनने वाले पंचायत भवन अथवा जो पंचायत भवन निर्माणाधीन हैं उनमें लाईब्रेरी भी बनायी जाए एवं पंचायत भवन बनाते समय पंचायत भवनों की गुणवत्ता की जांच भी कर ली जाए।

निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि डिजिटाईजेशन के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में राज्य की समस्त पंचायतों में QR Code लगाए जाने की कार्यवाही की जा चुकी है, जिससे पंचायतों में ऑनलाइन लेन-देन किया जा सकेगा।

मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि विकास खण्डों में स्थित कई ग्राम पंचायतें वर्तमान में सड़क संयोजिता के कारण वर्तमान में सम्बन्धित विकास खण्ड की तुलना में भौगोलिक रूप से अन्य विकासखण्डों के निकटस्थ हो गयी हैं तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को अपने विकासखण्ड में आवागमन करने में काफी लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि भौगोलिक रूप से सम्बन्धित ग्राम पंचायतों की निकटता / कनैक्टिविटी अन्य ग्राम पंचायतों से अच्छी है। इस के सम्बन्ध में विकासखण्डों के परिसीमन किए जाने के सम्बन्ध में मंत्री द्वारा एक परिसीमन आयोग गठिन किए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

मंत्री द्वारा अवतग कराया गया कि जनपद पौड़ी में निलकंठ मंदीर यात्रा मार्ग पर एवं मंदिर तक जाने हेतु पैदल मार्ग में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा यह निर्देश दिए कि तत्काल अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करें। मंत्री द्वारा जिला पंचायतों में अवर अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियन्तों के स्वीकृत पद के सापेक्ष कार्यरत एवं रिक्त पदों की सूचना तैयार कर शासन एवं मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में पंचायतीराज विभाग के सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव ओमकार सिंह, निदेशक आनन्द स्वरूप, मुख्य वित्त अधिकारी शशि सिंह, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

उत्तरकाशी के आशीष नौटियाल ने पेश की नवाचार की मिसाल, 1.13 करोड़ रुपये में बनने वाला सरकारी पोर्टल सिर्फ 6 लाख में किया तैयार, बचाए 1.07 करोड़ रुपये-Newsnetra

हल्द्वानी में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर 5वीं के छात्र ने पहली कक्षा की बच्ची से की छेड़छाड़-Newsnetra

रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी लाल साहू से 3 दिन पूछताछ की तैयारी, पुलिस मांगेगी पीसीआर-Newsnetra

पुलकित आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, वायरल चैट को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने की बेणी-भुली योजना शुरू करने की घोषणा, महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Dehradun News, free app soon, gave instructions, make garbage, Minister Satpal Maharaj, Panchayati Raj, Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 1
उत्तरकाशी के आशीष नौटियाल ने पेश की नवाचार की मिसाल, 1.13 करोड़ रुपये में बनने वाला सरकारी पोर्टल सिर्फ 6 लाख में किया तैयार, बचाए 1.07 करोड़ रुपये-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 17, 2026
feature image 16 1
हल्द्वानी में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर 5वीं के छात्र ने पहली कक्षा की बच्ची से की छेड़छाड़-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 17, 2026
feature image 15 1
रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी लाल साहू से 3 दिन पूछताछ की तैयारी, पुलिस मांगेगी पीसीआर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 17, 2026
feature image 6 9
पुलकित आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, वायरल चैट को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 17, 2026
feature image 5 9
मुख्यमंत्री धामी ने की बेणी-भुली योजना शुरू करने की घोषणा, महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 17, 2026
img 2746
रानीपोखरी की जाखन नदी में मिला अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी पुलिस!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 17, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?