By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से अतिवृष्टि जनित आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की, मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से अतिवृष्टि जनित आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की, मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से अतिवृष्टि जनित आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की, मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/09/16 at 8:49 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
images 24 1
SHARE

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से अतिवृष्टि जनित आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की, मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण-Newsnetra

राज्य में हो रही लगातार अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों एवं जिलों के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण अनेक क्षेत्रों में सड़कें, पुल और अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र खोला जाए, पेयजल, बिजली और दूरसंचार सेवाओं को प्राथमिकता पर बहाल किया जाए। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं एवं आवश्यक राहत सामग्री की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं आपदा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने देहरादून जिले के मालदेवता और केसरवाला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की है तथा प्रभावित नागरिकों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि शासन और प्रशासन की टीमें फील्ड में पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही हैं। नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रभावित नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान करें।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन मंगलवार सुबह ही अपनी टीम के साथ कंट्रोल रूम पहुंचे। राज्य में लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते उत्पन्न आपदा की गंभीर स्थिति से निपटने के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र मंगलवार तड़के से ही सक्रिय दिखा।

श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से जिलों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है, ताकि जलभराव, भूस्खलन, मार्ग अवरोध और अन्य समस्याओं की त्वरित जानकारी मिल सके और उनके समाधान हेतु तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पेयजल, बिजली, संचार सेवाओं और चिकित्सा सहायता जैसे आवश्यक विषयों पर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री आनंद स्वरूप, क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबेदुल्लाह अंसारी तथा यूएसडीएमए के विशेषज्ञ नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित कर रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है।

श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहे हैं। राहत एवं बचाव दलों को अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करने को कहा गया है। बाढ़ में बहकर लापता हुए लोगों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है। खतरे वाले स्थानों से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावितों की सभी आवश्यकताओं का ख्याल रखा जा रहा है।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

रेखा आर्या–गिरधारी लाल साहू विवाद में SIT की जांच तेज, बरेली से दिल्ली तक दबिश-Newsnetra

गैरसैंण विधानसभा सत्र में सियासी संग्राम! CM धामी के मास्टरस्ट्रोक पर नजर, विपक्ष ने बनाया घेराव का चक्रव्यूह-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 27 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

अखिलेश के ‘घुसपैठिया’ बयान पर मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस से सवाल, बोले—उत्तराखंड के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं!-Newsnetra

उर्मिला सनावर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्यंत गौतम समेत अन्य के खिलाफ बयान मामले में FIR दर्ज-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से अतिवृष्टि जनित आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की, मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 20 1
रेखा आर्या–गिरधारी लाल साहू विवाद में SIT की जांच तेज, बरेली से दिल्ली तक दबिश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 27, 2026
feature image 19 2
गैरसैंण विधानसभा सत्र में सियासी संग्राम! CM धामी के मास्टरस्ट्रोक पर नजर, विपक्ष ने बनाया घेराव का चक्रव्यूह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 27, 2026
Aaj ka Rashifal 27 October 2026
Aaj ka Rashifal 27 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 27, 2026
feature image 18 1
अखिलेश के ‘घुसपैठिया’ बयान पर मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस से सवाल, बोले—उत्तराखंड के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 17 1
उर्मिला सनावर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्यंत गौतम समेत अन्य के खिलाफ बयान मामले में FIR दर्ज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 16 1
अब वसंत विहार थाना क्षेत्रों के मकान मालिकों का नंबर लगा, 17 मकान मालिकों पर 1.70 लाख का जुर्माना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 26, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?