उर्मिला सनावर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्यंत गौतम समेत अन्य के खिलाफ बयान मामले में FIR दर्ज-Newsnetra
सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर असत्य और मानहानिकारक बयान प्रसारित करने के मामले में कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोती बाजार निवासी सागर की शिकायत पर पुलिस ने 25 अक्तूबर की रात प्राथमिकी संख्या दर्ज की। मामले में उर्मिला सनावर पर वीडियो में आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है। पुलिस वीडियो प्रसारित करने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

शिकायत में कहा गया है कि इस तरह के बयान प्रसारित होने से संबंधित व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही समाज में भ्रम, आक्रोश और वैमनस्य फैलने की आशंका जताई गई है।
चार धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 352, 353 और 356 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट के निर्देश पर मामले की जांच उपनिरीक्षक राकेश रावत को सौंपी गई है।
पुलिस वीडियो की सामग्री, उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी







