गुंडा अधिनियम उल्लंघन पर सुनील उर्फ चक्की गिरफ्तार, निर्धारित अवधि से पहले लौटा जनपद-Newsnetra
थाना नेहरू कॉलोनी
गुंडा अधिनियम के तहत जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा दिये गए जिलाबदर के आदेश पर नेहरु कॉलोनी पुलिस अभियुक्त सुनील उर्फ चक्की को दिनांक 03/08/2025 को 06 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से बाहर किया गया था, साथ ही निर्धारित अवधि तक उसे जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गयी थी। इसी बीच दिनांक: 01-10-25 को थाना नेहरू कालोनी पर उक्त अभियुक्त के निर्धारित समयावधि पूर्ण करने से पहले ही अपने घर वापस आने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई।
सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल अभियुक्त के घर पर दाबिश दी गयी तो अभियुक्त सुनील उर्फ सनी उर्फ चक्की पुत्र दिलीप अपने घर के बाहर ही घूमता हुआ मिला। अभियुक्त द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों की अवहेलना तथा निर्धारित समयावधि से पूर्व ही जनपद में आने पर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 का उल्लंघन करने पर थाना नेहरु कॉलोनी में मु0अ0स0 346/2025 धारा 3/10 पंजीकृत करते हुए अभियुक्त सुनील उर्फ चक्की को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
सुनील उर्फ सनी उर्फ चक्की पुत्र दिलीप निवासी मंगल बस्ती राजीव नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र – 28 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक
2- का0 अनिल नेगी
3- का0 सोनू चौधरी
4- का0 हर्षवर्धन
5- का0 चक्षु कुमार





