ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों को राहत, अठावले ने किया पहले राज्य स्तरीय मैपिंग कार्यक्रम का शुभारंभ-Newsnetra
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को देहरादून के झाझरा स्थित आईटीआई दून संस्कृति स्कूल में विशिष्ट अधिगम अक्षमता एवं ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए प्रदेश के पहले राज्य स्तरीय मैपिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य दिव्यांग बाल अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद तरुण विजय और विधायक खजान दास भी मौजूद रहे।
अठावले ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता और प्रतिभा को कम नहीं करती। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने पैरालंपिक खेलों में भारतीय पैरा-एथलीटों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों ने देश के लिए कई पदक, जिनमें स्वर्ण पदक भी शामिल हैं, जीते हैं।







