हरिद्वार कुंभ में AI और आधुनिक सर्विलांस से होगी निगरानी, राज्यपाल ने सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर-Newsnetra
राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह(सेनि) ने आज हरिद्वार कुंभ को लेकर मेला अधिकारी सोनिका और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. योगेंद्र रावत से तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कुंभ में एआई, आधुनिक सर्विलांस, भीड़ प्रबंधन के आधुनिक इंतजाम हों।
एक जनवरी से शुरू होगा कुंभ
मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि कुंभ मेला एक जनवरी से 30 अप्रैल 2027 तक आयोजित होगा। इसमें कुल 10 स्नान पर्व होंगे, जिनमें चार अमृत स्नान शामिल हैं। बताया कि कुंभ क्षेत्र को चार जिलों और 32 सेक्टरों में विभाजित कर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों, पुलों, सड़कों सहित स्थायी निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। साथ ही अस्थायी टेंट सिटी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास का कार्य भी प्रगति पर है। पुलिस महानिरीक्षक कुंभ ने राज्यपाल को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी








