By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड सरकार करेगी मंडुवा की खरीद 48.86 रुपये प्रति किलो के समर्थन मूल्य पर, 211 समितियों के जरिये होगा क्रय कार्य-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड सरकार करेगी मंडुवा की खरीद 48.86 रुपये प्रति किलो के समर्थन मूल्य पर, 211 समितियों के जरिये होगा क्रय कार्य-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

उत्तराखंड सरकार करेगी मंडुवा की खरीद 48.86 रुपये प्रति किलो के समर्थन मूल्य पर, 211 समितियों के जरिये होगा क्रय कार्य-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/07 at 11:05 AM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
66c81b0e5d821 mandua 231557316 16x9 1 e1736000872961
SHARE

उत्तराखंड सरकार करेगी मंडुवा की खरीद 48.86 रुपये प्रति किलो के समर्थन मूल्य पर, 211 समितियों के जरिये होगा क्रय कार्य-Newsnetra

देहरादून,

प्रदेश के किसानों के लिये अच्छी खबर है। राज्य सरकार 211 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से 48.86 रुपये प्रतिकिलो के समर्थन मूल्य पर मंडुवे की खरीद कर रही है। सरकार के इस निर्णय से जहां किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी, वहीं लोगों को पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक आहार भी मिलेगा।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में मिलेट मिशन को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस मिशन के तहत सरकार ने मंडुवा व अन्य मिलेट्स को लोगों की थाली तक पहुंचाने और किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कई निर्णय लिए हैं। इसी के तहत सरकार अब सीधे किसानों से मंडुवा की खरीद कर रही है। इसके लिये सरकार ने मंडुवा का समर्थन मूल्य घोषित कर 48.86 रुपये प्रतिकिलो तय किया है। डॉ रावत ने बताया कि मंडुवे की खरीद प्रदेशभर की 211समितियों के माध्यम से किया जायेगा। जिसमें अल्मोड़ा में 43, चमोली 22, बागेश्वर 13, उत्तरकाशी 13, पौड़ी 17, पिथौरागढ़ 24, टिहरी 30, रुद्रप्रयाग 10, नैनीताल 17 और देहरादून में 3 केंद्र स्थापित किए गए हैं।

डॉ रावत ने बताया कि पिछले वर्ष प्रदेश भर के 10,000 किसानों से 31,640 कुंतल मंडुवा की खरीद 42.90 रुपये प्रति किलो की दर से की गई थी। इस वर्ष राज्य सहकारी संघ ने 50,000 कुंतल का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19,000 कुंतल अधिक है।
डॉ रावत ने कहा कि “हमारा उद्देश्य है कि मोटा अनाज मंडुवा जैसे पौष्टिक उत्पादों के माध्यम से उत्तराखंड का किसान अपनी आय में वृद्धि करे और उसका यह उत्पाद लोकल से ग्लोबल स्तर तक पहुंचे। राज्य सहकारी संघ के माध्यम से हम मिलेट्स एवं पहाड़ी उत्पादों की ब्रांडिंग कर उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाने जा रहे हैं। इसके लिए रोडमैप और बिजनेस प्लान तैयार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मंडुवे की खरीद सबसे पहले 18 रुपये प्रति किलो की गई जो आज बढ़कर 48.86 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। जो न केवल किसानों की मेहनत का सम्मान है, बल्कि उनकी आमदनी बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी है।

डॉ रावत ने कहा कि उत्तराखंड के ऑर्गेनिक मिलेट्स की मांग आज अन्य राज्यों और विदेशों में तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय में उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाएंगे।

राज्य सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ला ने बताया 1 अक्टूबर से मिलेट्स की खरीद शुरू हो गई है ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियां और सोशल मीडिया के माध्यम से मिलेट्स की खरीद को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में अब किसान स्वयं जागरूक हो गए है वह स्वयं दूरभाष के माध्यम से संपर्क बनाए हुए हैं। इस वर्ष क्रय कद्र में प्रति कुंतल 4886 रुपये की दर से मंडुवा खरीदा जा रहा है तथा प्रत्येक कुंतल पर 100 रुपये अतिरिक्त समिति को प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जा रहे हैं। यदि आवश्यकता हुई तो और अधिक क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि किसान अपने नजदीकी केंद्रों पर ही मंडुवा बेच सकें।

उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों की जलवायु में आसानी से उगने वाला यह अनाज मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखता है, कम पानी मांगता है और रासायनिक खादों की जरूरत नहीं होती। यानी यह पूरी तरह ऑर्गेनिक और पर्यावरण-संवेदनशील फसल है।
विश्व स्वास्थ्य संगठनों के अनुसार, मंडुवा कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। यह न केवल मधुमेह और हृदय रोगियों के लिए लाभकारी है, बल्कि ग्लूटेन-फ्री होने के कारण शहरी बाजारों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
पिछले दो वर्षों में, सहकारी समितियों और राज्य सहकारी संघ के प्रयासों से मंडुवा की खेती में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। इससे जहां किसानों की आमदनी दोगुनी हो रही है, वहीं पहाड़ों में पलायन रुकने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम बन गया है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में BJP की पदयात्रा, बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला-Newsnetra

हरीश रावत की अमित शाह को खुली चुनौती! बोले- जुमे की छुट्टी का प्रमाण दें, राजनीति छोड़ दूंगा-Newsnetra

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं 15 हस्तियां, मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत सम्मान-Newsnetra

उत्तराखण्ड को ₹1475 करोड़ की सौगात! अमित शाह और CM धामी ने 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra

उत्तराखण्ड की दो महान विभूतियों का सम्मान! नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडेय को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 211 समितियों के जरिये होगा क्रय कार्य, newsnetra, उत्तराखंड सरकार करेगी मंडुवा की खरीद 48.86 रुपये प्रति किलो के समर्थन मूल्य पर
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 13 1
देहरादून में BJP की पदयात्रा, बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 12 1
हरीश रावत की अमित शाह को खुली चुनौती! बोले- जुमे की छुट्टी का प्रमाण दें, राजनीति छोड़ दूंगा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 11 2
उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं 15 हस्तियां, मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत सम्मान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 10 3
उत्तराखण्ड को ₹1475 करोड़ की सौगात! अमित शाह और CM धामी ने 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 9 3
उत्तराखण्ड की दो महान विभूतियों का सम्मान! नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडेय को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती सामाजिक November 6, 2026
feature image 4 5
आज देहरादून में अमित शाह का दौरा, देहरादून में राज्योत्सव और पुलिस अलंकरण समारोह में होंगे शामिल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?