By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखण्ड को ₹1475 करोड़ की सौगात! अमित शाह और CM धामी ने 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड को ₹1475 करोड़ की सौगात! अमित शाह और CM धामी ने 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

उत्तराखण्ड को ₹1475 करोड़ की सौगात! अमित शाह और CM धामी ने 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/06 at 10:52 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
feature image 10 3
SHARE
उत्तराखण्ड को ₹1475 करोड़ की सौगात! अमित शाह और CM धामी ने 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 06 से 13 नवम्बर तक आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज परेड ग्राउंड, देहरादून में ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों की ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं से प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल, शहरी विकास, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
 860300330 1705256144333424 7922555527434339232 n
कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा विभाग की यूपीसीएल से संबंधित ₹472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹77.93 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं से प्रदेश में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में सहायता मिलेगी।
पेयजल क्षेत्र में पेयजल निगम की ₹191.17 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹82.03 करोड़ की पांच योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त जल संस्थान की ₹62.30 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग की ₹18.78 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा ₹99.68 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। शहरी विकास विभाग की ₹92.25 करोड़ की चार योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹10.95 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। इनमें आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य भी शामिल हैं।
तकनीकी शिक्षा विभाग की ₹35.06 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा ₹61.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें नई टिहरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में भवन निर्माण से संबंधित कार्य भी शामिल हैं। पर्यटन विभाग की ₹43.70 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें टिहरी की डोबरा-चांठी पार्क परियोजना तथा श्री हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना के लिए विद्युत आपूर्ति संबंधी कार्य शामिल हैं।
गृह विभाग की ₹68.27 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें देहरादून में ₹31.63 करोड़ की लागत से साइबर उत्कृष्टता केंद्र तथा हल्द्वानी में ₹36.64 करोड़ की लागत से फायर स्टेशन के आवासीय भवनों का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त डेयरी विकास विभाग की ₹48.21 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया, जिसके अंतर्गत सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट, आइसक्रीम प्लांट एवं बेकरी यूनिट का निर्माण किया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग की ₹19.01 करोड़ की योजना के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में पीजी ब्लॉक के निर्माण का शिलान्यास किया गया। आवास विभाग की ₹10.59 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा ₹12.48 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की ₹11.44 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की ₹57.15 करोड़ की दो योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
इन योजनाओं से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य क्षेत्रों से संबंधित इन विकास कार्यों का लाभ आमजन को मिलेगा।
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में BJP की पदयात्रा, बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला-Newsnetra

हरीश रावत की अमित शाह को खुली चुनौती! बोले- जुमे की छुट्टी का प्रमाण दें, राजनीति छोड़ दूंगा-Newsnetra

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं 15 हस्तियां, मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत सम्मान-Newsnetra

उत्तराखण्ड की दो महान विभूतियों का सम्मान! नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडेय को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-Newsnetra

आज देहरादून में अमित शाह का दौरा, देहरादून में राज्योत्सव और पुलिस अलंकरण समारोह में होंगे शामिल-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखण्ड को ₹1475 करोड़ की सौगात! अमित शाह और CM धामी ने 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 13 1
देहरादून में BJP की पदयात्रा, बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 12 1
हरीश रावत की अमित शाह को खुली चुनौती! बोले- जुमे की छुट्टी का प्रमाण दें, राजनीति छोड़ दूंगा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 11 2
उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं 15 हस्तियां, मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत सम्मान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 9 3
उत्तराखण्ड की दो महान विभूतियों का सम्मान! नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडेय को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती सामाजिक November 6, 2026
feature image 4 5
आज देहरादून में अमित शाह का दौरा, देहरादून में राज्योत्सव और पुलिस अलंकरण समारोह में होंगे शामिल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 3 4
महामहिम राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिला गुरुकुल आयुर्वेद एल्यूमिनी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, आयुर्वेद के विकास पर हुई चर्चा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ November 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?