देहरादून में BJP की पदयात्रा, बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला-Newsnetra
देहरादून में भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, ‘इस देश के मतदाताओं ने 99 बार राहुल गांधी , कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन को नकारा है। लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता पाने में नाकाम रहने के बाद, अब वे पूरे देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बांग्लादेश और नेपाल की तर्ज पर, वे देश में सत्ता परिवर्तन की साजिश रच रहे हैं। लेकिन आपके माध्यम से, हम राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देना चाहते हैं कि वे कभी सफल नहीं होंगे…”






