By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: अब हिन्दी में भी होगी MBBS की पढ़ाईः डॉ. धन सिंह रावत
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > अब हिन्दी में भी होगी MBBS की पढ़ाईः डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंडशिक्षा

अब हिन्दी में भी होगी MBBS की पढ़ाईः डॉ. धन सिंह रावत

News Netra
Last updated: 2023/08/11 at 9:28 AM
News Netra
Share
3 Min Read
1691741040876
SHARE

(संवाददाता सपना पाण्डे) देहरादून : सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ऊधमसिंह नगर जनपद में एम्स ऋषिकेश के सैटालाइट सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया।

इसके अलावा उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 से हिन्दी माध्यम में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ करने के लिये भी आमंत्रित किया। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी सहमति प्रदान कर दोनों कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने उत्तराखंड आने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने नई दिल्ली में आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. रावत ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ऊधमसिंह नगर जनपद में स्वीकृत एम्स ऋषिकेश के सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन हेतु आमंत्रित किया।

उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर में एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट सेंटर स्थापित होने पर पूरे कुमाऊं मंडल को इसका लाभ मिलेगा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।इसके अलावा मुलाकात के दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सूबे के मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 से एमबीबीएस की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी में कराये जाने की जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को हिन्दी मीडियम में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ करने के लिये भी आमंत्रित किया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने पर अपनी सहमति जताई और शीघ्र उत्तराखंड आने का सकारात्मक आश्वासन दिया। डॉ. रावत ने बताया कि मध्य प्रदेश की भांति उत्तराखंड में भी मेडिकल की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी माध्यम में होगी। इसके लिये चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल पाठ्यक्रम हिन्दी में तैयार करने के लिये विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक विशेष समिति गठित की। इस समिति ने मध्य प्रदेश में लागू एमबीबीएस के हिन्दी पाठ्यक्रम का अध्ययन कर राज्य के मेडिकल कॉलेजों के लिये हिन्दी माध्यम में सिलेबस तैयार किया और इसे हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को सौंपा।

विश्वविद्यालय ने भी हिन्दी मीडियम पाठ्यक्रम लागू करने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी है। शीघ्र ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के हाथों इसे प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में लागू कर दिया जायेगा। यह उन छात्रों के लिये बड़ी सौगात होगी जो हिन्दी मीडियम के स्कूलों से पढ़कर आये हैं।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

आज देहरादून में अमित शाह का दौरा, देहरादून में राज्योत्सव और पुलिस अलंकरण समारोह में होंगे शामिल-Newsnetra

महामहिम राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिला गुरुकुल आयुर्वेद एल्यूमिनी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, आयुर्वेद के विकास पर हुई चर्चा-Newsnetra

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से मिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल, परिवारों की समस्याओं को लेकर गृह सचिव से भी की मुलाकात-Newsnetra

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण-Newsnetra

धामी सरकार का दिवाली तोहफा, उत्तराखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे ₹148 करोड़-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Dehradun News, Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 4 5
आज देहरादून में अमित शाह का दौरा, देहरादून में राज्योत्सव और पुलिस अलंकरण समारोह में होंगे शामिल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 3 4
महामहिम राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिला गुरुकुल आयुर्वेद एल्यूमिनी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, आयुर्वेद के विकास पर हुई चर्चा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ November 6, 2026
img 2392
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से मिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल, परिवारों की समस्याओं को लेकर गृह सचिव से भी की मुलाकात-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 8 3
कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 7 3
धामी सरकार का दिवाली तोहफा, उत्तराखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे ₹148 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 6 3
उत्तराखंड के पत्रकारों को मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी सौगात, बढ़ेगी पत्रकार पेंशन और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?