महामहिम राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिला गुरुकुल आयुर्वेद एल्यूमिनी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, आयुर्वेद के विकास पर हुई चर्चा-Newsnetra
गुरुकुल आयुर्वेद एल्यूमिनी एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के रूप में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ यतेंद्र सिंह मलिक, प्रोफेo हरि मोहन चंदोलाऔर डॉ पंकज कुमार बच्छस मेडिकल ऑफिसर, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, लोकभवन के साथ लोकभवन, देहरादून में उत्तराखंड के नव नियुक्त महामहिम राज्यपाल डॉ ढाल सिंह बिसेन जी से शिष्टाचार भेंट की और एक आयुर्वेदिक चिकित्सक को आयुष प्रदेश उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल नियुक्त होने पर हर्षयुक्त गौरव अनुभव करते हुए हार्दिक स्वागत कर बधाई दी !

महामहिम जी बहुत सरल स्वभाव और साधारण व्यक्तित्व के धनी हैं और उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सक के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किएI उत्तराखंड में आयुर्वेद की स्थिति और विकास की सम्भावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई साथ ही एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा अपने गुरूकुल आयुर्वेदिक कॉलेज की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कालेज में पूर्व महामहिम महोदय द्वारा किये गये “शताब्दीद्वार” का शिलान्यास के उपरांत भी अभी तक शताब्दी द्वार निर्माण नही किये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए एक अनुरोध पत्र दिया गया I आदरणीय महामहिम जी द्वारा इस विषय को सहानुभूतिपूर्वक सुना और आवश्यक कार्यवाही किये जाने की सहमति व्यक्त की!







