By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: एम्स ऋषिकेश व परिवहन विभाग की संयुक्त पहल, सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता रैली-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > एम्स ऋषिकेश व परिवहन विभाग की संयुक्त पहल, सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता रैली-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

एम्स ऋषिकेश व परिवहन विभाग की संयुक्त पहल, सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता रैली-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/02/09 at 11:38 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 02 09 at 6.06.08 PM
SHARE

एम्स ऋषिकेश व परिवहन विभाग की संयुक्त पहल, सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता रैली-Newsnetra

सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एम्स ऋषिकेश और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक रहकर सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

राजमार्गों पर होने वाले जोखिमों, सुरक्षा उपायों और समाधानों के बारे में इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार को एम्स और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वर्चुअली माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि ट्राॅमा के सर्वाधिक मामले सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े होते हैं। ऐसे में मार्गों पर सुरक्षित ड्राईविंग के लिए जरूरी है कि हमें यातायात नियमों की पूरी जानकारी हो और ड्राईविंग करते सयम प्रत्येक वाहन चालक जागरूक रहकर ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन करे। उन्होंने कहा कि साल दर साल वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन नियमों के प्रति जागरूक रहकर इनमें कमी लायी जा सकती है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

WhatsApp Image 2026 02 09 at 6.06.09 PM 1 WhatsApp Image 2026 02 09 at 6.06.09 PM

डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने दुपहिया सवार चालकों और काॅलेज छात्र-छात्राओं को भी इस अभियान से जोड़ने की आवश्यकता बतायी। कहा कि खासतौर से टीन एज युवा वर्ग और काॅलेज के छात्रों को यातायात नियमों के प्रति प्रशिक्षण दिए जाने की जरूरत है। प्रो. वार्ष्णेय ने दुपहिया सवारों के लिए हेलमेट का पालन सख्ती से होना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक व संस्थान के ट्राॅमा सर्जन डाॅ. मधुर उनियाल ने इस अभियान को प्रत्येक जनपद में संचालित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि रैली का उद्देश्य दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों के प्रति आम लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम को ट्राॅमा विभाग के हेड प्रो. कमर आजम, जाने माने न्यूरो सर्जन प्रो. के. गणपथि आदि ने भी संबोधित किया।

इस दौरान एआरटीओ ऋषिकेश रश्मि पंत और रावत सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम लोगों को नियंत्रित गति से वाहन चलाने, सीट बैल्ट का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और दुपहिया चलाते समय अनिवार्य तौर से हेलमेट पहिनने के प्रति प्रेरित किया। साथ ही सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के तहत यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ भी दिलायी। संस्थान के गेट नम्बर 2 से निकाली गयी यह रैली कोयलघाटी तिराहे से होते हुए नैपालीफार्म में समाप्त हुई। रैली में लोनिवि, यातायात पुलिस, परिवहन विभाग के प्रतिनिधियों सहित एम्स की चीफ नर्सिंग ऑफिसर अनिता रानी कंसल, पीआरओ डॉ. श्रीलोय मोहंती, ट्राॅमा विभाग से डीएनएस उमेश शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर विनय पाल सिंह भाटी, शशिकान्त, अखिलेश उनियाल, ताराचंद, आदि शामिल रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून IT पार्क में विवाद, बुजुर्ग ने युवक के पेट में मारा चाकू; अस्पताल में भर्ती-Newsnetra

रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार, ऑडियो को बताया AI जनरेटेड-Newsnetra

नरेन्द्रनगर को मिली नए केंद्रीय विद्यालय की सौगात, सत्र 2027-28 से शुरू होगी पढ़ाई-Newsnetra

देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की बाइक रैली, घंटाघर पर लगा जाम-Newsnetra

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: एम्स ऋषिकेश व परिवहन विभाग की संयुक्त पहल, सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता रैली-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 2
देहरादून IT पार्क में विवाद, बुजुर्ग ने युवक के पेट में मारा चाकू; अस्पताल में भर्ती-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1 1
रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार, ऑडियो को बताया AI जनरेटेड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 1
नरेन्द्रनगर को मिली नए केंद्रीय विद्यालय की सौगात, सत्र 2027-28 से शुरू होगी पढ़ाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल
देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की बाइक रैली, घंटाघर पर लगा जाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?