बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
देहरादून, 15 अक्टूबर – उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं खेल मंत्री रेखा आर्य को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद देहरादून के द्वारिका चौक स्थित कृष्णा मेडिकल (KMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना उसी दिन हुई जिस दिन उन्होंने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ कैंट थाने में संगीन धाराओं में FIR दर्ज कराई।
डॉक्टरों के मुताबिक सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद उन्हें भर्ती किया गया। ईसीजी में मामूली दिक्कत मिली है, हृदय रोग विशेषज्ञ निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल हालत स्थिर है।
मंत्री रेखा आर्य ने तहरीर में बताया कि 2004 में शादी के समय पति ने अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी। पहली शादी से बच्चे भी हैं, जिसका पता बाद में चला।

FIR में 10 गंभीर आरोप:
1. पहली शादी छिपाकर धोखाधड़ी से विवाह (धारा 495)
2. अन्य महिलाओं से अवैध संबंध, विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज
3. सरकारी आवास में स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करना – SC/ST Act की धाराएं लगी
4. जाली हस्ताक्षर और फर्जी दस्तावेजों से उन्हें कंपनी के डायरेक्टर पद से हटाना (धारा 420, 467, 468, 471)
5. जान से मारने की धमकी और हत्या की साजिश – मंत्री ने एक ऑडियो का हवाला दिया है जिसमें पति किसी महिला से उनकी हत्या की साजिश रच रहा है
पुलिस ने IPC की धारा 120-B, 323, 420, 467, 468, 471, 495, 498-A, 504, 506 और SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
FIR के बाद रेखा आर्य का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उन्होंने कहा – _”महिला आम हो या खास, घरेलू अत्याचार नहीं सहना है, उसे कहना है।”_ उन्होंने ये कदम अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाया है।
राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज है।






