चमोली में सनसनीखेज वारदात: पहले पत्नी और बेटे पर हमला, फिर पेड़ से लटका मिला पति का शव-Newsnetra


चमोली के देवाल में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला घायल कर दिया। और फिर खुद भी अपनी जान दे दी
चमोली जिले के देवाल ओडर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद फांसी लगा दी। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गजेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल करने के बाद फांसी लगा ली। वहीं घायल पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक का प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।
ग्रामीणों को गजेंद्र सिंह का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर पेड़ पर रस्सी से लटका मिला





