Aaj ka Rashifal 10 April 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी और धैर्य मांगने वाला रहेगा। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए किसी पुरानी गलती से सीख लेकर ही आगे बढ़ें। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। कानूनी मामलों में आंख और कान खुला रखें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को बातचीत से सुलझाने का समय है, तभी घर का माहौल शांत रहेगा।
वृष राशिः आज का राशिफल
आज आय और व्यय में संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। किसी सहयोगी की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन उसे दिल पर न लें। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी लगन से जुटेंगे। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और शायद किसी वेकेशन की प्लानिंग भी हो। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और पिताजी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। बिजनेस में अगर समस्याएं थीं तो भाइयों से बात कर समाधान निकाल सकते हैं। किसी से लिया गया धन अब लौटाने का समय है। आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा। जीवन साथी हर कदम पर आपका साथ देंगे और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा अच्छा रहेगा।
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। गलत तरीके से धन कमाने से बचें और पिताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारी में लापरवाही न करें। परिवार के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होना शुभ रहेगा। संतान से किए गए वादे पूरे करें। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है और साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा।
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। संतान पढ़ाई में भटकेगी, जिससे थोड़ी परेशानी होगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें और छोटी समस्याओं को हल्के में न लें।
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनके कार्य क्षेत्र में प्रमोशन के संकेत हैं। पार्टनरशिप में कोई काम करने के मौके मिलेंगे। संतान के लिए कुछ नया और अच्छा करने की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ पार्टी या मिलन समारोह की योजना भी बन सकती है। पिताजी की कोई बात आज आपको थोड़ी खल सकती है।
तुला राशिः आज का राशिफल
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत रंग लाएगी, लेकिन आलस्य के कारण काम टालने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की बात से मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी की फरमाइश पर नया वाहन लाने का मौका मिल सकता है। जरूरी जानकारी किसी से साझा करते समय सावधानी बरतें।
धनु राशिः आज का राशिफल
आज दिन मौज-मस्ती और खुशी लेकर आएगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी और रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। मित्रों से बिजनेस पर बातचीत होगी। योजनाओं पर किया गया खर्च भविष्य में लाभ देगा, इसलिए बेवजह खर्च करने से बचें।
मकर राशिः आज का राशिफल
आज स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रह सकते हैं। उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन काम और सेहत दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। छोटी-सी समस्या को हल्के में न लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें। सामाजिक आयोजनों में जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। माताजी के साथ खटपट हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर भी मिलेगा।
कुंभ राशिः आज का राशिफल
मीन राशिः आज का राशिफल
आज मन कई कामों में बंटा रहेगा, जिससे काम लटक सकते हैं और घर में समस्याएं उठ सकती हैं। अपने आसपास के लोगों को पहचान कर ही आगे बढ़ें। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति में कदम सोच-समझकर उठाएं। किसी से लिया गया धन आसानी से वापस मिल सकता है।





