केदारनाथ में एक साल से जंग खा रही एम्स हेलि एंबुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल-Newsnetra
उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली एम्स की हेलि एंबुलेंस खुद बदहाल व्यवस्था की प्रतीक बनकर रह गई है। कभी जिंदगी बचाने के लिए आसमान चीरने वाली यह सेवा पिछले एक साल से केदारनाथ में जंक खा रही है, लेकिन जिम्मेदार एजेंसियां आंख मूंदे बैठी हैं।
मई 2025 की दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हेलि एंबुलेंस अब भी हेलीपैड के पास पड़ी है और उसे हटाने तक की जहमत नहीं उठाई गई। यह हालात न सिर्फ सिस्टम की सुस्ती, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं व आपदा प्रबंधन के दावों की भी पोल खोलती है।





