श्रुति वत्स के काव्य संग्रह ‘कुल जमा’ का लोकार्पण, नारी मन की भावनाओं को कविताओं में मिली अभिव्यक्ति-Newsnetra
श्रुति वत्स के काव्य संग्रह कुल जमा का लोकार्पण काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने नेहरू कॉलोनी स्थित सरकारी में किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए साहित्य सृजन आसान नहीं है। लेकिन युवा अधिकारी की साहित्य के प्रति लगन ने इस कार्य को संभव कर दिया। कहा काव्य संग्रह में नारी के अंतर्मन की कथा और व्यथा को कविताओं के माध्यम से सजीव चित्रण किया गया है।

कुल जमा की रचियता श्रुति ने अपने काव्य संग्रह की रूप रेखा रखी। अपने साहित्यक सफ़र पर रोशनी डाली।
साहित्यकार मुकेश नौटियाल ने काव्य संग्रह की समीक्षा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार गजेंद्र नौटियाल, वीना बेंजवाल, नीता कुकरेती,चार धाम महा पंचायत के महासचिव डॉक्टर बृजेश सती, विपिन बनियाल, प्रकाशक प्रबोध उनियाल, लोग गायक रजनीकांत सेमवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन सैयद सादाब अली ने किया।








