राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी द्वारा आज इस पृथ्वी दिवस के अवसर किया वृक्षारोपण-Newsnetra
रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूरी खेत कैंपस में आपदा जोखिम एवं न्यूनीकरण क्लब एवं वन विभाग के सहयोग से वृक्षा रोपण किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी पर बढ़ते तापमान जलवायु परिवर्तन कि आपदा बाढ़ से जोखिमों को कम करना है जिसके लिए पृथ्वी हराभरा रखना व वृक्षारोपण करना आवश्यक है
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पंकज जी ने वृक्षारोपण कहा कि ज्ञान देने के अपेक्षा वृक्ष लगाकर हरियाली को बढ़ाना है व बताया कि पेड़ लगाने की अपेक्षा पेड़ लगाकर उन्हें बचाना जरूरी है प्राचार्य महोदय जी द्वारा इस अवसर पर कई छात्र छात्राओं को वृक्ष गोद दिलवाये

इस अवसर डॉ महेंद्र पाल सिंह परमार प्रभारी वनस्पति विज्ञान ने विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में उसके उदेश्य व बताया
कि विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसकी शुरुआत 1970 में हुई थी। 2026 की थीम “Our Power, Our Planet” (हमारी शक्ति, हमारा ग्रह) है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के आपदा जोखिम न्यूनीकरण क्लब की नोडल डॉ सुनीता रावत भंडारी एनसीसी एनएसएस रोवर रेंजर्स नोडल , खिलाड़ी छात्र छात्राए
प्राध्यापक डॉ रमेश डॉ कैलाश रांगड़, डॉ सुमिता पंवार आदि उपस्थिति रहे





