सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग पड़ा भारी—देहरादून में 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सिखाया कानून का सबक-Newsnetra
देहरादून:
जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस लगातार आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 मई 2026 को खुड़बुड़ा मंडी के पास कुछ व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद के चलते जमकर शोर-शराबा और झगड़ा हो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दो पक्षों के बीच विवाद बढ़कर गाली-गलौच और मारपीट की स्थिति तक पहुंच चुका था।
पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे और अधिक उग्र हो गए। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 3 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान लगातार जारी है, और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।





