त्यूनी पुलिस ने निभाया मानवता धर्म, अज्ञात शव का पूरे विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार-Newsnetra
दिनांक 21/05/2026 को थाना त्यूनी क्षेत्र में ग्राम अटाल के पास टोंस नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सडी- गली अवस्था में बरामद हुआ था। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये गए पर मृतक के केवल नेपाली मूल के होने के अतिरिक्त और कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। मृतक के शव के पंचायतनामें की कार्यवाही के उपरांत शव को शिनाख्त हेतु उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया गया था। निर्धारित समयावधि में भी मृतक की पहचान न हो पाने पर शव के पोस्टमार्टम की करवाई के उपरांत आज दिनांक 24/5/2026 को त्यूनी पुलिस द्वारा मानवता धर्म निभाते हुए अज्ञात शव का हिंदू रीति रिवाज से पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।




