देहरादून की कमान संभालते ही एक्शन मोड में डीएम आशीष चौहान, तय कीं प्राथमिकता-Newsnetra
राज्य गठन के बाद से देहरादून में विकास हुआ है लेकिन नित नई समस्याएं भी जन्म लेती हैं। बढ़ती आबादी के सापेक्ष संसाधन उपलब्ध कराना हर किसी प्रशासनिक अधिकारी की प्राथमिकताओं में रहा है। कई ने जनता का विश्वास जीता तो कुछ अपनी प्रशासनिक क्षमताओं के आधार पर पहचाने गए।
जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अब जिले की कमान डॉ. आशीष चौहान के हाथ में है। उनकी भी कई प्राथमिकताएं हैं तो कई चुनौतियों को भी वह मानते हैं। एक सप्ताह पहले पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले की जनता की नब्ज टटोलने का प्रयास भी शुरू कर दिया है
जनता दरबार का नाम बदलने से लेकर भूमि विवादों में विशेष सेल के गठन ये हालिया उनके कुछ निर्णयों में शामिल हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान से इन्हीं चुनौतियों, संभावनाओं और प्राथमिकता पर अमर उजाला ने उनसे बात की। पेश हैं इस बातचीत के कुछ अंश….





