राजकीय महाविद्यालय कमांद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत एल्बेंडाजोल गोलियों का वितरण-Newsnetra
राजकीय महाविद्यालय कमांद में आज दिनांक 04 फरवरी, 2026 को प्राचार्य महोदया प्रोo गौरी सेवक के दिशा-निर्देशन में कृमि मुक्ति हेतु एल्बेंडाजोल की गोलियां राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एनo एसo एसo कार्यक्रम अधिकारी डॉo बीना रानी के माध्यम से वितरित की गईं।

प्राचार्य प्रोo गौरी सेवक के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस भारत सरकार द्वारा कृमि संक्रमण से प्रभावित बच्चों को कृमिनाशक दवा देने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो देश भर में 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार पर केंद्रित है। तत्पश्चात उनके द्वारा बच्चों में कमजोरी, थकान, एनीमिया, एकाग्रता की कमी आदि समस्याओं के समाधान हेतु एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक गोलियां वितरित की गईं।
इस अवसर पर डॉo शेफाली शुक्ला, डॉo दीपक राणा, डॉo बीना रानी, श्रीमती पूजा रानी, श्री केदारनाथ भट्ट, श्री सोहन सिंह, श्री सत्येंद्र डोभाल, श्री देवेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।





