हल्द्वानी में नशे के 24 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, एक्सपायरी डेट मिटाकर बेचे जा रहे थे इंजेक्शन-Newsnetra
हल्द्वानी पुलिस ने आरटीओ रोड से एक व्यक्ति को नशे के 24 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। इंजेक्शन के रैपर में उसके उत्पादन की तिथि तो दर्ज थी मगर एक्सपायरी डेट को काट दिया गया था। सभी इंजेक्शन पांच से छह साल पहले के बने हुए हैं।
मुखानी के एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान आरटीओ रोड पर एक युवक नशे की हालत में मिला। पुलिस को देखकर उसने अपने हाथ में मौजूद थैला फेंक दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर थैले की तलाशी ली तो उसमें से नशे के 24 इंजेक्शन मिले। आरोपी ने खुद का नाम चंचल सक्सेना उर्फ चंदू निवासी नारायणनगर कुसुमखेड़ा बताया। एक्सपायरी डेट की जगह रैपर में छेद किया गया था। बरामद इंजेक्शनों में से आठ इंजेक्शन में उत्पादन तिथि पांच साल पहले की थी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बनभूलपुरा के दो युवकों से 200 रुपये के हिसाब से इंजेक्शन खरीदता था और उसे 300 से 400 रुपये में बेच देता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है




