कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिखों पर बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज-Newsnetra
चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए निहंग सिखों के पहले जत्थे के बृहस्पतिवार रात कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में प्रवेश करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि बैरिकेडिंग तोड़ने, पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने, हथियार लहराकर भय फैलाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं हुईं हैं।
अज्ञात निहंग सिखों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक बल प्रयोग और लोगों में भय का माहौल बनाने जैसे आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है





