हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डंपर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल-Newsnetra
हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी के निकट गेबुआ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल भिजवाया।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कमलेश आर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि बसंती थापा का उपचार जारी है




