सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता, करीब 1 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद-Newsnetra


दिनांक – 13/07/2026 को वादी सुमित कम्बोज द्वारा थाना कोतवाली नगर पर एक लिखित तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके गोदाम से ए०सी० के आउटडोर यूनिट तथा इन्वर्टर चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 – 254/2026 धारा 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 14-07-26 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कावंली रोड पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अजांम देने वाले 01 अभियुक्त रवि सिंह को घटना में चोरी किये गये लगभग 01 लाख रू0 के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
रवि सिंह पुत्र बबलू निवासी 159 छबीलबाग, कोतवाली नगर, देहरादून
*बरामदगी:*
1- 01 एसी आउटडोर यूनिट
2- 01 इन्वर्टर
*पुलिस टीम-*
01- अ0उ0नि0 सोहनवीर
02- हे0कां0 उमेश कुमार
03- कां0 प्रमोद बुटोला





