देहरादून में दर्दनाक हादसा: बारिश के तेज बहाव में खुली नाली में बहीं दो सगी बहनें, छोटी को बचाने गई बड़ी बहन ने भी गंवाई जान-Newsnetra
तीखी ढलान वाली खुली नाली और मूसलाधार बारिश के कारण नाली में पानी का तेज बहाव नई बस्ती में हुए दर्दनाक हादसे की वजह बना। इससे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हादसे ने मोहल्ले के लोगों के लिए भी कड़वी यादें छोड़ी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चियां मंदिर के सामने बारिश के दौरान खेल रही थीं।
बहाव के सामने खुद को संभाल नहीं पाई
बारिश के दौरान इस ढलान से पानी बेहद तेज गति से बहता है। नाली के किनारे फिसलन होने के कारण बच्चियों के पैर भी नहीं टिक सके। यही वजह रही कि वे बहाव के सामने खुद को संभाल नहीं पाईं। दोनों मासूमों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। जिस परिवार के बच्चे कुछ देर पहले तक बारिश में खेल रहे थे, उस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि आसपास के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। रैंप के नीचे पाइप में फंसीं मासूम बहनें : दोनों बहनें बहते हुए नाली के ऊपर बने एक रैंप के नीचे पहुंच गईं, जहां पाइपनुमा संरचना में फंस गईं। पानी निकलने के बाद जब लोगों ने रैंप के नीचे देखा तो घर में पानी की आपूर्ति के लिए जाने वाला पाइप दिखा उसमें एक पत्थर भी अटका हुआ था। इसी में बच्चियां फंसी हुईं थीं।