राहुल गांधी पर सीएम धामी का हमला, बोले- कांग्रेस के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं-Newsnetra
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही वजह है कि राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किए गए कई दावे फैक्ट चेक में गलत साबित हुए हैं।
निवेश और रोजगार पर भी कांग्रेस को घेरा
यूआईआईडीबी से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था प्रदेश में निवेश बढ़ाने, आर्थिक गतिविधियों को गति देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में आ रहा निवेश और युवाओं के लिए पैदा हो रहे रोजगार के अवसर भी कांग्रेस को रास नहीं आ रहे हैं।

13 हजार एकड़ सरकारी भूमि कराई मुक्त
मख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में लगभग 13 हजार एकड़ अतिक्रमित सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से भी कांग्रेस परेशान है। वहीं, बनभूलपुरा में अतिक्रमण के मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी उसके दोहरे चरित्र को उजागर करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की जमीन और प्रदेश के मूल स्वरूप की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा देवभूमि की जमीन कोई हरी घास नहीं है कि कोई भी आए, चरकर चला जाए। उत्तराखण्ड की एक-एक इंच जमीन और देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी दृढ़ता के साथ काम करती रहेगी।