गज्जी बैंड के पास अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो, पांच लोग वाहन में फंसे; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू-Newsnetra
मसूरी में देर शाम हादसा हो गया। आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि गज्जी बैंड के समीप एक स्कॉर्पियो-एन वाहन संख्या UP14GH-0248 अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया है। वाहन में पांच लोग सवार बताए गए।
वाहन में सवार लोगों की पहचान उज्जवल त्यागी (19), पुत्र ओम त्यागी, निवासी ग्राम मझोला, गाजियाबाद, चिराग त्यागी, पुत्र शिव कुमार त्यागी, निवासी ग्राम मझोला, गाजियाबाद, अभिषेक त्यागी, पुत्र ओम राज त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर, यश त्यागी (20), पुत्र अमित त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर और हनी त्यागी (20), पुत्र संजीव त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई
सभी पांचों को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय, मसूरी भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कोतवाली मसूरी पुलिस एवं फायर सर्विस टीम द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यवाही पूरी की गई। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।







