छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद, 15.20 लाख रुपये जुर्माना, फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट का फैसला-Newsnetra
छह वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश रमेश सिंह ने पांच दोषियों को बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर संयुक्त रूप से 15 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
शासकीय अधिवक्ता के अनुसार, कलियर क्षेत्र में एक महिला अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ मांगकर जीवन-यापन करती थी। 24 जून 2022 की शाम महिला बच्ची के साथ कलियर से रुड़की जा रही थी। रास्ते में महक सिंह उर्फ सोनू मिला। उसने महिला को 100 रुपये दिए और अपने चार अन्य साथियों के साथ दोनों को वाहन में बैठाकर रुड़की की ओर ले गया







