21 से 30 सितंबर तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे, श्रद्धालुओं को डेढ़ किमी पैदल करना होगा सफर-Newsnetra
सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन आगामी 21 सितंबर से 10 दिनों तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शनों के जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दखाल से मंदिर तक पैदल दूरी तय करनी होगी
सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर से 30 सितंबर तक दौरान रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाना है। 1 अक्तूबर से रोपवे का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 21 से 30 सितंबर के बीच सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की पैदल दूरी तय करके पहुंचना होगा।








